कर्तव्यों के पालन से ही अधिकारों की रक्षा सम्भव है – हरि सिंह खोथ


विशेष संवाद | बालोतरा टाइम्स

“जो अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहता है, वही समाज में अधिकारों की सच्ची रक्षा कर सकता है।”
— हरि सिंह खोथ

हरि सिंह खोथ एक ऐसा नाम है जो युवा नेतृत्व, सामाजिक सोच और ज़मीनी प्रतिबद्धता का प्रतीक बनता जा रहा है। वे मानते हैं कि किसी भी लोकतंत्र की जड़ें तब तक मजबूत नहीं हो सकतीं जब तक नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग न हों। उनकी सोच है कि समाज में संगठन तो बहुत हैं, लेकिन यदि ये संगठन युवा शक्ति के साथ मिलकर कार्य करें तो समाजोत्थान की प्रक्रिया तेज़ हो सकती है।

उनका यह स्पष्ट संदेश है कि – “युवाओं को सिर्फ नारों और वादों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, उन्हें स्वयं आगे बढ़कर समाज के हर पहलू को समझना और सुधारना होगा।”


रेखा चौधरी – युवा ऊर्जा और नारी नेतृत्व की प्रेरणा

समर्पण, परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल श्रीमती रेखा चौधरी का जन्म 9 नवम्बर 1999 को ग्राम आडेल (जिला बाड़मेर) में श्री बाबूलाल भाम्भू व श्रीमती पदमो देवी के घर हुआ। प्रारंभिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई उन्होंने पूर्ण लगन और अनुशासन से की। वर्ष 2020 में उन्होंने पंचायत समिति सदस्य पद का चुनाव लड़ा और 248 मतों से जीतकर जिले की सबसे कम उम्र की पंचायत समिति सदस्य बनने का गौरव प्राप्त किया।

उनका लक्ष्य अपने वार्ड क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के चहुंमुखी विकास को साकार करना है।


राजनीतिक और सामाजिक विरासत से मजबूत पृष्ठभूमि

रेखा चौधरी का परिवार सामाजिक कार्यों, शिक्षा प्रसार और राजनीति में सदैव अग्रणी रहा है। उनके ससुर श्री महेन्द्र कुमार खोथ वरिष्ठ सेवानिवृत्त अध्यापक हैं, जो शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश संगठन मंत्री और ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं। चौधरी चरण सिंह छात्रावास में कोषाध्यक्ष रहकर उन्होंने शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सास श्रीमती कानु देवी कुशल गृहिणी हैं। जेठ डॉ. कमल किशोर खोथ बालोतरा में डेंटल क्लिनिक संचालित कर रहे हैं। इस संपूर्ण परिवार की पहचान एक शिक्षित, जागरूक और समाज सेवा के प्रति समर्पित इकाई के रूप में है।


File Photo: हरि सिंह खोथ (प्रतिनिधि – पंचायत समिति सदस्य)

हरि सिंह खोथ – युवा नेतृत्व का उभरता सितारा

हरि सिंह खोथ, जो रेखा चौधरी के जीवनसाथी हैं, स्वयं भी शिक्षा, खेल और छात्र राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं।

कक्षा 1 से 9 तक की शिक्षा नेहरों की ढाणी से 10वीं-12वीं तक की शिक्षा सुभाष स्कूल सिणधरी से तथा बीएससी की डिग्री सुभाष महाविद्यालय से प्राप्त की।

छात्र जीवन से ही वे एनएसयूआई से जुड़कर सुभाष महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष बने और ब्लॉक अध्यक्ष (सिणधरी) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
जिला स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी रहे हरि सिंह ने खेल और शिक्षा दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

वर्तमान में वे पंचायत समिति प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, विचारशीलता और कार्यकुशलता उन्हें भविष्य के राजनीतिक नेतृत्व का सशक्त उम्मीदवार बनाती है।


परिवार और सामाजिक सोच – विकास की नींव

हरि सिंह खोथ और रेखा चौधरी की जोड़ी केवल एक पारिवारिक इकाई नहीं, बल्कि नवभारत के युवा नेतृत्व का जीवंत उदाहरण है। इनके विचारों में जमीनी हकीकत है और कार्यों में समाज की सच्ची चिंता।

File Photo: Tanya Khoth

उनकी एक पुत्री तानिया खोथ है।


संदेश

हरि सिंह खोथ का स्पष्ट मत है कि –

“यदि युवा वर्ग को सामाजिक संगठनों से जोड़कर वास्तविक धरातल पर कार्य करने का अवसर दिया जाए, तो समाज को बदलने की गति और दिशा दोनों ही नई हो सकती हैं।”

-📞 सम्पर्क करें – समाजसेवा की ऐसी ही कहानियों के लिए

बालोतरा टाइम्स
📱 संपर्क सूत्र: 9636282334

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *